Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर से 8 माह की बच्ची का अपहरण,कार में सवार दो की संख्या में थे अपराधी

बागबेड़ा थाना अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर पैदल मार्ग वाले रास्ते से देर रात कार सवार दो की संख्या में अपराधियों ने 8 माह की बच्ची का अपहरण कर लिया है हालांकि पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है पर अब तक पुलिस का हाथ खाली ही है।(नीचे भी पढ़ें)

बागबेड़ा थाना अंतर्गत टाटानगर स्टेशन के पैदल मार्ग वाले रास्ते के बाहर फुटपाथ पर से देर रात 8 माह की बच्ची जो कि अपने माता-पिता के साथ सोई हुई थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्ची को उठाकर कार के अंदर डालकर फरार हो गया, इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़प्पा मच गया है, घटना की जानकारी देते हुए बच्ची के पिता ने बताया कि किसी तरह से वो और उनके पति शीशी बोतल चुनकर अपना जीवन यापन करते हैं और टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर रात में सोते हैं।(नीचे भी पढ़ें)

देर रात दोनों पति-पत्नी और उनकी 8 माह की बच्ची सोई हुई थी कि तभी एक व्यक्ति उनकी बच्ची को लेकर भागने लगा जब तक उनको समझ में आता तब तक वो उनकी बच्ची को कार में डालकर वो फरार हो गया, उन्होंने बताया कि दो की संख्या में अपराधी थे और सफेद रंग की की कार थी, हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहा है लेकिन अब तक अपराधियों का कुछ पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *