Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

Jharkhand Police Vacancy: झारखंड पुलिस भर्ती आवेदन से पहले जानिये किस जिले में कितने हैं पद|

रांची- झारखंड में पुलिस भर्ती आवेदन के लिए अगले सप्ताह का इंतजार करना होगा। 15 जनवरी यानि आज से जो आवेदन भरा जाना था, वो अब 22 जनवरी तक के लिए टल गया है। JSSC की तरफ से इस संबंध में अभ्यर्थियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक अब 22 जनवरी से 21 जनवरी तक फार्म भरा जायेगा। वहीं परीक्षा फीस भुगतान 23 फरवरी तक, फोटो-सिग्नेचर अपलोड 25 फरवरी तक और आवेदन में संसोधन 26 से 28 फरवरी तक किया जायेगा।आपको बता दें कि कुल 4919 पदों पर भर्तियां होगी। खाली पदों में 3799 पद नियमित और बैकलॉग पदों पर 1120 भर्तियां होगी। ट्रेनिंग पूरा कर चुके होमगार्ड जवानों को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। होमगार्ड के पदों पर उम्मीदवार नहीं मिलने पर उन पदों पर गैर होमगार्ड के जवानों को भरा जाएगा।

जानिये किस जिले में कितने पद नियमित नियुक्ति के पद -रांची : 76, खूंटी : 86, सिमडेगा : 103, गुमला : 12, हजारीबाग : 212, कोडरमा : 42, चतरा : 50, गिरिडीह : 452, रामगढ़ : 200, बोकारो : 136, धनबाद : 337, पलामू : 44, लातेहार : 112, दुमका : 164, जामताड़ा : 52, देवघर : 343, गोड्डा : 46, साहिबगंज : 131, पश्चिम सिंहभूम : 322, सरायकेला-खरसावां : 305, झारखंड पुलिस ट्रेनिंग सेंटर : 10, रेल धनबाद : 244, जंगल वारफेयर स्कूल : 14, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर : 52 और रेल जमशेदपुर : 254बैकलॉग नियुक्ति की संख्याखूंटी : 27, गुमला : 51, लोहरदगा : 123, हजारीबाग : 146, कोडरमा : 17, चतरा : 127, पलामू : 148, लातेहार : 50, गढ़वा : चार, पाकुड़ : 49, पूर्वी सिंहभूम : 288, झारखंड पुलिस अकादमी : 6, रेल धनबाद : 43, जंगल वारफेयर स्कूल : 20, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर : 20 और रेल जमशेदपुर : एक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *