Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में प्रखंड स्तरीय कुकिंग रसोइया प्रतियोगिता आयोजित

खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में प्रखंड स्तरीय कुकिंग रसोइया प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के 10 विभिन्न विद्यालयों के रसोइयाओं ने हिस्सा लिया। इस कुकिंग प्रतियोगिता के तहत रसोइयों ने विद्यालय में मिड डे मिल के दौरान बनने वाले व्यंजन को बनाया।

वहीं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो की उपस्थिति एवं जांच कमेटी ने रसोइयाओं द्वारा बनाये गए व्यंजनों का निरीक्षण किया। कुकिंग रसोइया कंपीटीशन में मुख्य रूप से उपस्थिति में खरसावां की मुखिया सुनिता तापे ने कहा कि प्रतियोगिताएं रसोइयों के विकास का एक अनिवार्य हिस्सा हो सकती हैं। जो उन्हें ऐसे माहौल में प्रदर्शन करने में सक्षम बनाती हैं जो रसोइयों को उनके साथियों के खिलाफ खड़ा करता है। पाक प्रवृत्तियों को शीर्ष पर रखने के साथ-साथ, प्रतियोगिताएं रचनात्मकता को बढ़ावा दे सकती हैं। खाना पकाने के कौशल को बढ़ा सकती हैं। आत्मविश्वास और आत्म-अनुशासन का निर्माण कर सकती हैं और यहां तक कि विनम्रता भी सीख सकती है।

साथ ही सभी ने रसोइयों के बनाए गए व्यंजनों को बारी-बारी से चख कर गुणवत्ता को परखा। वहीं कमेटी से लोगों को व्यंजन अच्छा लगा। सबसे बेस्ट व्यंजन। इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे प्रखंड स्तरीय कुकिंग रसोइया कंपीटीशन में नव प्राथमिक विद्यालय लखनडीह के रसोइया बुधनी लोहार को प्रथम स्थान मिला। जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदमडीहा के रसोइया रूईबारी हाईबुरू को द्वितीय स्थान मिला। इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया सुनिता तापे, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, सीआरपी सरोज मिश्रा सहित सभी सीआरपी, रसोइया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *