Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अशोका इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ हाउस सम्मेलन


खरसावां- खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2024 25 के परिप्रेक्ष्य में हाउस सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य विद्यालय के आगामी वार्षिक सत्र के लिए विभागीय पदों पर नियुक्ति और शैक्षणिक व गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना था। सम्मेलन की अध्यक्षता वह अवलोकन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती सारिका कुमारी द्वारा किया गया। विद्यालय के कोऑर्डिनेटर के रूप में सौरभ दुबे, परीक्षा नियंत्रक के रूप में प्रिय रंजन, क्रियाकलाप प्रभारी के रूप में तनुश्री विश्वकर्मा एवं सेजल कुमारी को नियुक्त किया गया।

अशोका हाउस में नीलम बाउरी सुष्मिता कुंडू अंजलि एक्का एवं खुशबू पिगुवा, बुद्धा हाउस में कृष्ण चंद्र महतो तृप्ति हेस्सा शबनम गोडसोरा एवं पुष्पांजलि, गांधी हाउस में मनोरमा मिश्र तनुश्री विश्वकर्मा सेजल कुमारी और विवेकानंद हाउस में सौरव दुबे प्रिय रंजन शांति रानी और शोभा कुमारी का चयन किया गया। अशोक हाउस में हाउस मास्टर नीलम बाउरी, हाउस कैप्टन गुलजारी सिंह मुंडा और वाइस कैप्टन नादिरा करीम, बुद्धा हाउस में हाउस मास्टर कृष्ण चंद्र महतो, हाउस कैप्टन साहिल सोय, वाइस कैप्टन अनिकेत नंदा, गांधी हाउस में हाउस मास्टर मनोरमा मिश्र, हाउस कैप्टन मोहित राज, वाइस कैप्टन डी युक्ता, विवेकानंद हाउस में हाउस मास्टर फांदू महतो, वाइस कैप्टन श्रृष्टि केशरी को नियुक्त किया गया। विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने नव नियुक्त पदभारियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *