भाजपा जिला अध्यक्ष ने गम्हरिया पूर्व के मंडल अध्यक्ष अमित सिंहदेव और महामंत्री अजीत सिंह को पद से किया निलंबित

भाजपा सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह देव ने विज्ञाप्ति के माध्यम से सूचना देते हुए बताया कि तत्काल प्रभाव से गम्हरिया पूर्व के भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह देव और मंडल के महामंत्री अजीत सिंह को पद से निलंबित कर दिया गया है उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण समय में उन्होंने अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया साथ ही उन्होंने मंडल में निवास करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी किया। जिसके कारण से इन्हें तत्काल पद से निलंबित करते हुए इन्हें लिखित रूप से स्पष्टीकरण देने की भी कहा गया है।

