Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के विभिन्न पंचायत में अमावती के अवसर पर ग्राम देवी देवताओं के साथ मां रंकिणी की पूजा का आयोजन

सरायकेला जिला के बिभिन्न पंचायत में आज अमावती के अबसर पर ग्राम देवी देवताओं के साथ मां रंकिणी की पूजा की गई । चांडिल प्रखंड के सहरबेरा देलीपाठ  में आज  होने वाली इस ग्राम पहाड़ पूजा को लेकर कमेटी के सदस्यों के द्वारा साफ सफाई सहित रंग रोहन का काम सम्पत कर पूजा शुरू की गई । कमेटी के सदस्य व पूर्व पुजारी लाया के  पुत्र  हरी प्रशाद सिंह  ने बताया की दैलीपाठथान की पूजा वर्ष पुराना है। कहा जाता है कि वर्षो पहले यहां पूजा की शुरुआत की गई थी। पूर्वजों का मानना है कि इस दैलीपाठ ग्राम पूजा पहाड़ो में दोनों देवी देवता का वास है।

गांव के लोग सुख शांति समृद्धि अच्छी बारिश और निरोग रहने को लेकर पूजा पाठ करते हैं। यहां एक मान्यता और भी है कि यहां पर संतान प्राप्ति को लेकर जो भी मन्नते की जाती है वह पूरी होती है इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि इस प्रकृति ग्राम पूजा में  लोगों की मन्नते पूरी होने पर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए फूल पुष्प, लड्डू, बकरा की बली दि जाती हे। गांव में किसी प्रकार की महामारी ना आए जिसको लेकर ग्रामीण गांव के उत्तर दिशा में उत्तरीपाठ की पूजा की जाती हे जहाँ एक भेड़ा की बली की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *