Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

देश करम एकता संघ राजनगर के द्वारा 22 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा करम महोत्सव

कुड़मी भवन राजनगर में श्री सुधांशु महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें देश करम आयोजन के लिए चर्चा हुई। जो इस वर्ष राजनगर ब्लॉक मैदान में 22 सितंबर 2024 को देश करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले देश करम महोत्सव में प्रखंड के कोने-कोने से कुड़मी समुदाय के लोग इस महोत्सव में शामिल होते हैं और अपनी एकता का परिचय देते हैं। देश करम का आयोजन कई वर्षों से होते आ रही है। देश करम में पारंपरिक नृत्य के साथ पूजा की रस्म की जाती है। संघ के पदाधिकारी प्रखंड के हर कुड़मी बहुल गांवों का दौरा कर लोगों को महोत्सव में आने की अपील करेंगे ।

देश करम एकता संघ के अध्यक्ष सुधांशु महतो ने बताया कि कार्यक्रम में कुड़मी समुदाय के मैट्रिक एवं इंटर के मेधावी छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कुड़मी समुदाय के तमाम दिग्गज नेता एवं बुद्धिजीवी सम्मिलित होंगे। बैठक में निम्नलिखित सदस्य घनश्याम महतो , साहेब राम महतो , बैद्यनाथ महतो , उदित महतो , लक्ष्मी नारायण महतो , शामल कुमार महतो , नगेन्द्र नाथ महतो , गुरु प्रसाद महतो , गुरुचरण चरण महतो , अशोक कुमार महतो , सहदेव महतो , रंजीत कुमार महतो , इंद्रा महतो , गुरचरण चरण महतो , दिनेश कुमार महतो , नरेंद्र कुमार महतो , रंजीत कुमार महतो , दिनेश महतो , चंडी चरण महतो, सुधांशु महतो , नील कमल महतो , दिनेश कुमार महतो , सुभाष चंद्र महतो , संतोष कुमार महतो , दिलीप कुमार महतो,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *