Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला खरसावां उपायुक्त ने साप्ताहिक जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश

सरायकेला समाहरणालय स्थित कार्यालय में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए नागरिकों से क्रमवार भेंट कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामुहिक समस्याओं को सुना गया।

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक व त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही सभी पात्र लाभुकों को सरकार को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से प्रदान करने की भी निदेश दिया गया।

जनता दरबार में प्रमुख रूप से भूमि विवाद, सर्वजन पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने, गम्हरिया प्रखंड के अंतर्गत यशपुर गांव में ग्राम प्रधान की नियुक्ति करने तथा प्रखंड स्तर पर ग्राम प्रधान के उपस्थिति में योजनाओं का मासिक समीक्षा कराने संबंधी मामले प्रस्तुत की किए गए, उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *