Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर में राष्ट्रीय जनता दल की चुनावी प्रक्रिया संपन्न, शंभू चौधरी जिला अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष रमेश राय बने

जमशेदपुर में राष्ट्रीय जनता दल की चुनावी प्रक्रिया के बाद शंभू चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया जहां नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी रमेश राय को दी गई है। वहीं नए जिला अध्यक्ष की घोषणा चुनाव प्रभारी ने पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद की। राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष के लिए सुबह 10:00 बजे से परिषद में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई थी।

जिला अध्यक्ष के लिए शंभू चौधरी एवं नगर अध्यक्ष के लिए रमेश राय ने अपना नामांकन दाखिल किया। तय समय तक किसी और व्यक्ति के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने की वजह से चुनाव प्रभारी ने दोनों उम्मीदवार को निर्विरोध जिला एवं नगर अध्यक्ष घोषित कर दिया। इसके बाद पहुंचे विरोधी गुट के लोगों ने जमकर हंगामा किया मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी।

वहीं इस संदर्भ में जानकारी देते हुए चुनाव प्रभारी जनार्दन कुमार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के गाइडलाइन पर चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई थी। जहां जिला एवं नगर के लिए एक-एक व्यक्ति ने अपना नामांकन किया था। समय बीतने के बाद इन दोनों को जिला एवं नगर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला एवं नगर अध्यक्ष ने जीत के बाद संगठन को मजबूत करने का दावा करते हुए कहा कि जल्द अपनी नई कमेटी का विस्तार कर पुराने लोगों को साथ लेकर पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *