Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह मे निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध विद्यालय स्तरीय वीभिन्न प्रतियोगिता में शामिल विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

खरसावां : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 से 26 जून तक संचालित होने वाले निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं जागरूकता हेतु विद्यालय स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन कर, विविध प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने कहा कि हमें किसी भी तरह के नशा करने से बचना चाहिए। अगर हम खुद को नशा से दूर रख पाएंगे तभी हमारा समाज आगे बढ़ सकता है।

विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। नशा एक ऐसी बुराई है जो युवा वर्ग की क्षमता, उनके उज्ज्वल भविष्य को निगल रही है।इसलिए हमें नशे से दूर रहकर अपने भविष्य और जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है।

साथ ही शिक्षक तुषार कांति महतो ने भी कहा कि नशा युवा पीढ़ी को गर्त की ओर ले जा रही है। नशा शरीर के लिए तो खतरनाक है ही, वही अपराध का भी मुख्य कारण है। इस अभिशाप को एकजुट होकर के ही जड़ से खत्म कर सकते हैं।मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष नीलकंठ नायक, शिक्षक तुषार कांति महतो,प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, स्वागता सिंह, छंदा रानी माजि, लक्ष्मण कुमार साहु, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, मौसमी दास, लवली कुमारी, आदि उपस्थित थे।

पुरस्कृत किए गए प्रतिभागी

स्लोगन राइटिंग

प्रथम- प्रतिज्ञा प्रमाणिक। द्वितीय- प्रीति प्रमाणिक। तृतीय-रीना गोप।

क्विज प्रतियोगिता

प्रथम-प्रतिज्ञा प्रमाणिक द्वितीय- हरे कृष्णा प्रमाणिक तृतीय- खुशी साहू

पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता

प्रथम- श्रद्धा रानी महतो द्वितीय- सरस्वती महतो तृतीय- प्रतिज्ञा प्रमाणिक

निबंध प्रतियोगिता

प्रथम- श्रद्धा रानी महतो द्वितीय- पूनम नायक तृतीय- सरस्वती महतो

वाद-विवाद प्रतियोगिता पूनम नायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *