Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में जिले के रेफरियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, आज रेफरिंग मात्र एक शौक नहीं बल्कि आजीविका का साधन भी है — ओम प्रकाश ठाकुर

सरायकेला खरसावां के जिले के रेफरियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आज अर्जुना स्टेडियम खरसावां में प्रारंभ हुआ। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार जिले के रेफरियों को प्रशिक्षित करने के लिए राष्ट्रीय रेफरी श्री ओम प्रकाश ठाकुर उपस्थित थे।

उद्घाटन सत्र को प्रारंभ करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि आज रेफरिंग मात्र एक शौक नहीं बल्कि आजीविका का साधन भी है । अगर हम सही ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर इस क्षेत्र में मेहनत करें तो नौकरी की तलाश करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने जिले में रेफरियों के स्तर को ऊंचा करने के लिए आयोजित जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के इस प्रशिक्षण सत्र की सराहना की।

इस दौरान श्री ठाकुर ने फुटबॉल में रेफरियों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा करते हुए नए अंतरराष्ट्रीय नियमों की जानकारी दी। उद्घाटन समारोह में डी एस ए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, बलराम महतो, संजय सुंडी, बिरेन पॉल, संतोष महतो, रघुनाथ महतो, अनुराग सोय, विकाश कुमार, दीकु हेंब्रम, लील चांद बारीक, धनंजय कालिंदी, एन के सिंहदेव, विशाल गोप, रोहित मुंडा सहित कई रेफरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *