Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर झारखंड के शिक्षा मंत्री

राँची : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत गंभीर बनी हुई है, लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।सोमवार को अमेरिका के डॉक्टरों और अपोलो अस्पताल की मेडिकल टीम के बीच ऑनलाइन बैठक हुई।

टीम के प्रमुख डॉ. केएन सिंह ने मंत्री की स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश की। डॉक्टरों ने फिलहाल उनके मस्तिष्क का ऑपरेशन न करने का फैसला किया है।चिकित्सकों ने जानकारी दी कि मंत्री का शरीर तो प्रतिक्रिया दे रहा है, लेकिन उनका मस्तिष्क अभी सक्रिय नहीं है। उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे के फैसले जांच रिपोर्ट के आधार पर लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि 2 अगस्त को मंत्री रामदास सोरेन अपने घोड़ाबांधा आवास पर गिर पड़े थे। उन्हें गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि उनके मस्तिष्क में रक्तस्राव हुआ था, जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है, हालांकि फिलहाल स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *