खूंटपानी में पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 पर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
पश्चिमी सिंहभूम, खूंटपानी प्रखंड सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 पर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी देवरंजन कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बबीता कुमारी, प्रखंड समन्वय पंचायती राज, सावित्री कुंकल, कनीय अभियंता अरुण बिरुली द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 पर प्रखंड PAI संस्करण 1.0 रिपोर्ट एवं वीडियो का प्रदर्शन किया गया, तत्पश्चात प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख और प्रखंड विकास पदाधिकारी खूंटपानी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधन किया गया।

पंचायत उन्नति सूचकांक PAI 1.0 अंतर्गत उत्कृष्ट स्कोर प्राप्त करने वाले पंचायत को प्रदर्शित किया गया। इसमें मुख्य रूप से पंचायत सचिव, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत मोबलाइजर, पंचायत फैसिलिटेटर, पंचायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत VLE, आंगनबाड़ी सेविका, जलसहिया, वार्ड सदस्य, मुंडा एवं जेएसएलपीएस के सदस्य उपस्थित थे।
