अशोका इंटरनेशनल स्कूल में हाउस मीटिंग हुई आयोजित
खरसावां– खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्र के शुरुआत के पश्चात हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया. इस हाउस मीटिंग के माध्यम से विद्यालय के चार हाउस अशोका, बुद्धा, गांधी और विवेकानंद हाउस थे हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन और हाउस मास्टर तथा हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन किया गया. अशोका हाउस में कैप्टन गुलजारी सिंह मुंडा वाइस कैप्टन नादिरा करीम तथा हाउस मास्टर नीलम बाउरी, बुद्धा हाउस में कैप्टन आशीष प्रधान वाइस कैप्टन कहकशा कायनात और हाउस मास्टर कृष्ण चंद्र प्रधान, गांधी हाउस में कैप्टन शुभम प्रधान वाइस कैप्टन सिद्धि चक्रवर्ती और हाउस मास्टर विकास बेहरा, विवेकानंद हाउस में कैप्टन हिमांशु सिंह मुंडा वाइस कैप्टन राशि सिंह देव हाउस मास्टर गौतम चंद्र दे को नियुक्त किया गया. हाउस मीटिंग विद्यालय के निर्देशक सत्यनारायण प्रधान के अध्यक्षता में की गई इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित छात्रों एवं शिक्षकों को विद्यालय संचालन के लिए मार्गदर्शन दिया.
0
