Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा एक विशेष बैठक की गई जिसमें घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद,भ्रस्टाचार को लेकर विशेष चर्चा की गई

धनबाद : अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग झारखण्ड के प्रदेश डायरेक्ट अनुप सिंह के निर्देशानुसार धनबाद जिला की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुमन वसन की अध्यक्षता में दिनांक 25/03/2023 दिन शनिवार समय: 11:00 बजे दिन को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर बढ़ते बाल अपराध घरेलु हिंसा से उत्पन्न पारिवारिक विवाद, कलह एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा पंचायतों को दिये गये महत्वकांक्षी योजनाओं में व्याप्त भ्रस्टाचार को लेकर धर्माबांध ओपी क्षेत्र स्थित बिलबेरा कार्यालय में एक बैठक रखा गया।

बैठक में मूल रूप से प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुये बताया कि अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एक नीति आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त सामाजिक संस्था हैं। जो की मानव अधिकार के लिए कार्य करती हैं। संस्था पिछले विगत कई वर्षों से पूरे देश में कार्य कर रही हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य दबे, कुचले, पिछड़े, शोषित एवं महिला उत्पीड़न और मानव अधिकार से संबंधित कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में धनबाद जिला इकाई द्वारा मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें कई विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। उन विषयों पर प्रदेश कमिटी जल्द विचार करेंगी और उसे बेहतर तरीके से धरातल पर उतारने का काम करेंगी। बैठक में सभी ने बारी-बारी से अपने बातों को सभी के समक्ष रखा और संगठन के प्रति निष्ठा पूर्वक कदम से कदम मिलाकर कार्य करने की प्रतिज्ञा लिया।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष समिद खान, प्रदेश महासचिव सुभाष वसन, धनबाद जिला महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुमन वसन, रविंद्र विजन, सावित्री कुमारी, सरिता कुमारी सिन्हा, नीलु शर्मा, मोनी देवी, बबिता मिश्रा, मुन्नी खातून, अफजल इदरीश सभी मौजूद रहे। उक्त जानकारी धनबाद जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *