13 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार के अध्यक्षता में पुलिस पदाधिकारी के साथ एक बैठक हुई
सरायकेला। नालसा न्यू दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय, सरायकेला में आगामी 13 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार के अध्यक्षता में पुलिस पदाधिकारी के साथ एक बैठक हुई।

बैठक में अधिक से अधिक संख्या में वादों के निष्पादन के दिशा में प्रयास करने को कहा ,ताकि अधिक से अधिक संख्या में आम लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत से लाभ मिल सके।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद,लोक अभियोजक, क्षेत्र के सभी थाना के थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहेI सभी पुलिस पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक वाद के निष्पादन के लिए पूर्ण प्रयास करने का आस्वासन दिया।

