उपायुक्त अरवा राजकमल ने मंगलवार को जनता दरबार के माध्यम से कई लोगों की समस्याओं को सुनते हुए ऑन द स्पॉट समाधान किया
सरायकेला: उपायुक्त अरवा राजकमल ने मंगलवार को जनता दरबार के माध्यम से कई लोगों की समस्याओं को सुनते हुए ऑन द स्पॉट समाधान किया तथा कुशल फरियादियों की समस्याओं को संबंधित विभाग को निपटारा के लिए निर्देश दिया है ।

जन कल्याणकारी योजना संबंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, पेयजल संबंधित मामले, वन विभाग, अंचल कार्यालय चांडिल, नगर निगम आदित्यपुर, स्वास्थ्य विभाग संबंधित मामले, आंगनवाड़ी सेविका चयन, शिक्षा विभाग समेत की मामले आए। जिनमें गम्हरिया प्रखंड से कैंसर बीमारी से ग्रसित एक परिवार मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत दूसरी किस्त के लाभ के सम्बन्धित में उपायुक्त को आवेदन दिया, जिस पर उपायुक्त नें सिविल सृजन डॉ विजय कुमार को पीड़ित परिवार को नियमानुसार योजना के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। वही एक अविवाहित बुजुर्ग महिला चांडिल अंचल क्षेत्र में आवास निर्माण हेतु भूमि मापी करने के सम्बन्धित में उपायुक्त को आवेदन दिया जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को यथाशीघ्र लाभुकों भूमि मापी करा लाभुक को कागजात शौपने के निदेश दिए।

जनता दरबार में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्ड क्षेत्र के वार्ड पार्षद उपायुक्त से मिल आगामी 28 अप्रैल को कार्यकाल सम्पन होने पर आगामी चुनाव से पूर्व कार्यकाल निरंतर रखने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक मेमोरेंडम सौंपा। इस दौरान विभिन्न वार्ड क्षेत्र में बढ़ते गर्मी के कारण कई क्षेत्र नें पानी का स्तर निचे जाने से बोरिंग फेल होने तथा पेयजल कई समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर उपायुक्त नें कहा की जिले में पेयजल सम्बन्धित मामलो पर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रही है।
