Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पंकज प्रधान को गम्हरिया प्रखण्ड का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर झामुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष, दी बधाई

खरसावां विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री दशरथ गागराई जी ने सरायकेला के हरदला निवासी पंकज प्रधान को गम्हरिया प्रखंड के लिए अपना प्रतिनिधि मनोनीत की। इधर, पंकज प्रधान को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर झामुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किए और बधाई दी।

एक कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता पंकज प्रधान को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री दशरथ गागराई जी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो, लक्ष्मण महतो,शैलेंद्र महतो,भवानी शंकर सतपथी,जुबेर खान,मनसा टुडू, प्रवीण ठाकुर,एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *