Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

हरियाणा के नये CM बने नायब सैनी, चार अन्य मंत्री ने भी ली शपथ

हरियाणा में पांच साल पुराना भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया। मंगलवार को राजनीतिक गतिविधियां शुरू हुईं और दोपहर में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद CM मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सैनी को हरियाणा के नये CM होंगे। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बनवारी लाल और जेपी दलाल, रणजीत सिंह चौटाला एवं कंवर पाल गुर्जर ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस बीच PM नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के नये CM और मंत्रिमंडल को बधाई दी है। PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नायब सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। उनके मंत्रियों की टीम को हरियाणा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *