Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय में 15 अगस्त को तिरंगा झंडा प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा के द्वारा फहराया गया

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय में 15 अगस्त को तिरंगा झंडा प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा के द्वारा फहराया गया, हर्ष उल्लास के साथ 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ,प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के ग्रामीण जनताओं के साथ धूमधाम के साथ 15 अगस्त मनाया गया, प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा ने ग्रमीणों को संबोधित करते हुए कहा 15 अगस्त 1947 को भारत देश को आजादी मिली। महात्मा गांधी, शाहिद भगत सिंह, पंडित जवाहरलाल नेहरू सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, हमारे देश के वीर योद्धाओं देश के लिए कुर्बानी दिए तब जाकर हमें आजादी नसीब हुई हम भारतीय हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिक्षा हर बच्चों का अधिकार है।

 

अंधविश्वास को जड़ से खत्म करना है, नशा मुक्त झारखंड बनाना है। बेरोजगार को रोजगार की और प्रेरित करना है। गरीब जनताओं और असहायों को उनका हक दिलाना है। हर घर तिरंगा झंडा के साथ हर घर रोजगार का भी संकल्प लेना है। मौके में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ,जिला परिषद सदस्य यमुना तियु ,उप प्रमुख सरिता दोंगो, पंचायत समिति सदस्य समुली कुई,बमेया चोडा, मेनका होनहागा, गुरुचरण सोरेन, थाना प्रभारी सत्यम कुमार, ब्लॉक और आंचल के सभी स्टाफ, और सभी पंचायत के ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *