Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मनोहरपुर के कोयल नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों को डूबने से बचाने में बीएसएफ जवान की मौत,एक बच्चे की बची जान,दूसरे की मौत

पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में कोयल नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बीएसएफ जवान और एक बच्चे की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ जवान अपने बच्चे और एक अन्य बच्चे के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान नदी में नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। बीएसएफ जवान ने पहले एक बच्चे को नदी से बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद वह दूसरे बच्चे को बचाने गया, लेकिन बचाने में सफल नहीं हुआ और दोनों डूब गये। घंटो खोजबीन के बाद जवान और दूसरे बच्चे को बाहर निकाला गया। दोनों को गंभीर हालत में मनोहरपुर अस्पताल लाया गया। लेकिन यहाँ डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *