Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर : हांडी, तसला और बर्तन लेकर सड़क पर उतरे लोग…

जमशेदपुर : हांडी, तशला और बर्तन लेकर शुक्रवार को मानगो डिमना बस्ती के सैकड़ों लोग नगर निगम कार्यालय के सामने पहुंच गए। 100 से अधिक परिवार पिछले छह महीने से कचरा नहीं उठने और पानी की किल्लत से त्रस्त हैं। कचरे का पहाड़ खड़ा हो चुका है, जिससे पूरे इलाके में बदबू और बीमारी फैल रही है।

बस्तीवासियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ-सफाई तथा नियमित पानी की आपूर्ति की मांग की।स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में कुछ मिनट ही पानी आता है, जिसके कारण उन्हें दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। सैकड़ों लोग ने कहा कि इलाके में लगातार मकान और बिल्डिंग बन रहे हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर नगर निगम कुछ नहीं कर रही।

कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कचरे का उठाव नहीं हुआ तो वे नगर निगम के अन्य प्रोजेक्ट को बंद कराकर कर्मचारियों को खदेड़ देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *